{"_id":"5d6c07558ebc3e012d67e4d4","slug":"crime-pilibhit-news-bly3744583184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद पर नहीं बनी सहमति, 70 लोग मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद पर नहीं बनी सहमति, 70 लोग मुचलका पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा में सरकारी जमीन पर मोहर्रम के आयोजन को लेकर चल रहा है विवाद
बरखेड़ा। यहां सरकारी जमीन पर मोहर्रम के आयोजन को लेकर चल रहा विवाद शांति समिति की बैठक में नहीं निपटा। विवाद को देखते हुए पुलिस ने 70 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक, थानाध्यक्ष बृज किशोर मिश्र ने पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत की जमीन पर आयोजन को लेकर पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए निपटारा कराने को दोनों पक्षों से बातचीत की। मगर घंटों चली बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। एक-दूसरे की मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। एसडीएम ने बताया कि जमीन सरकारी है। परंपरागत तरीके से जो आयोजन होते रहे हैं, उनसे अलावा बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं होगा। इधर, थानाध्यक्ष ने इस मामले में 70 लोगों को पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद करने की बात कही है। बैठक में पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन पति जमील अहमद, मोहम्मद यामीन, दामोदर बख्श, कमलेश गंगवार, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, संजय कुमार, वसीर अहमद, मनोज रस्तोगी, मनोज सक्सेना, विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
मोहर्रम के दौरान खुराफात करने वाले जाएंगे जेल
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाने में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से पीस कमेटी बैठक हुई, जिसमें एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी रहे। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम में कोई नई परंपरा डाली जाए। माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कहीं कोई विवाद है तो उसका पहले से निस्तारण कर लिया जाए।
विज्ञापन
जहानाबाद। यहां थाना परिसर में हुई बैठक में एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीओ योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कमल सिंह और इलाके के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव कुकरीखेड़ी, बिसेन, शाही, ऐमी, सुंदरपुर में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। वहां पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अमर सिंह, यासीन, जाकिर हुसैन, फारूख वली शेर, शहरोज अहमद, असलम आदि मौजूद रहे।
शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील
बीसलपुर। रविवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम सौरभ दुबे ने कहा कि गणेश चतुर्थी और मोहर्रम के दौरान सफाई और बिजली का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा। सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कोतवाल हरीशंकर वर्मा, एसएसआई इख्त्यिार हुसैन, मोहम्मद असलम खां, बीडी प्रजापति, सुरेश चंद्र, नवी हसन, अशफाक शाह, फिरासत बेग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
ताजियादारों की बैठक लेकर सुनीं समस्याएं
पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने रविवार शाम ताजियादारों के साथ कोतवाली में बैठक कर बातचीत की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। गड़बड़ी की सूचना पर तुरंत पुलिस को बताएं। गड़बड़ी और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।