फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Aug 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने गुरुवार शाम एक किशोरी को गन्ने के ख्ेात में ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम गांव के बाहर खेत में शौच करने गई थी। तभी दो युवक उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने तमंचे की बट से किशोरी की पिटाई की। किशोरी ने घर आकर परिजन को घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल शहरोज अनवर ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सोनपाल और संजय को नामजद किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed