{"_id":"5d69609d8ebc3e016755faf9","slug":"crime-pilibhit-news-bly3741895115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में मजदूर की पिटाई, पड़ताल में निकली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में मजदूर की पिटाई, पड़ताल में निकली अफवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरे देश में कई दिनों से मच रहा बच्चा चोरी का शोर जिले तक पहुंच गया। शहर से सटी राजीव कॉलोनी में बच्चा चोरी के शक में नशे में धुत एक मजदूर की भीड़ ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करने पर मामला महज अफवाह निकला। बच्चों के परिजन ने भी गलतफहमी में मजदूर की पीटने करने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। फिलहाल सुनगढ़ी पुलिस ने पकड़े गए मजदूर का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी सूरजपाल का सात वर्षीय पुत्र ऋषि भारती बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कॉलोनी के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बच्चा चोरी का शोर मच गया। कहा गया कि एक युवक 50 रुपये का लालच देकर बच्चे को साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई और युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद्र बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को लेकर थाने आ गए। बच्चों और परिवार वालों को भी बुला लिया। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की गई, इसमें मामला अफवाह निकला। सच्चाई सामने आने के बाद बच्चों के परिवार वालों ने भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि भीड़ ने जिस युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ा, वह पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरिया गांव का राजू है। वह एक अन्य साथी के साथ मजदूरी के लिए हरियाणा जा रहा था। पीलीभीत पहुंचकर उसने बरहा गांव में शराब पी। इसके बाद जब वह शहर की ओर लौट रहा था तो किसी ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। उसका कहना है कि बच्चे से उसने कुछ नहीं कहा। अचानक शोर मचा और भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी। यह देख उसका साथी भाग गया। शुक्रवार सुबह बच्चे के परिजन भी गलतफहमी में घटना होने की बात लिखकर पुलिस को दे गए। पकड़े गए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
प्रेमी की तलाश में भटक रही युवती को बच्चा चोर समझकर किया पुलिस के हवाले
बीसलपुर। बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों ने लोगों को किस कदर भयभीत कर दिया है कि वे बिना कुछ सोचे-समझे ही किसी को भी पकड़ ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की एक युवती के साथ भी ऐसा ही हुआ। शुक्रवार सुबह यह युवती अपने प्रेमी को तलाशते हुए यहां एक मोहल्ले में पहुंची तो लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में हकीकत सामने आने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के भोपाल शहर की एक युवती की फेसबुक पर बीसलपुर के एक मोहल्ले के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। युवती शुक्रवार सुबह अपने प्रेमी की तलाश में एक मोहल्ले में पहुंची तो वहां उसे लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो हकीकत पता चली। इसके बाद पुलिस ने युवती का नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद उसे छोड़ दिया।
बरखेड़ा में भी फैलाई अपहरण की अफवाह, चार गिरफ्तार
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर में भी मामूली कहासुनी के बाद बच्चों के अपहरण की सूचना दे दी गई। गांव निवासी महेश ने यूपी 100 पर कॉल कर बताया कि दो लड़के चाकू के बल पर उनके बेटे जितेंद्र और रवि का अपहृत कर ले गए। सगे भाइयों को अगवा करने की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। यहां पड़ताल की गई तो अगवा बताए जा रहे दोनों भाई घर पर ही मिल गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में मामला गलत निकला है। मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दे दी गई थी। झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने पर महेशपाल, जितेंद्र, रवि और रजत को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
बच्चा चोर की अफवाह पर जिले में अलर्ट, एडीजी का वीडियो जारी
बच्चा चोरी के बाद भीड़ हिंसा की घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारी इसको लेकर गंभीर हो गए हैं। आला अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। समस्त सर्किल, थाना और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गंभीरता से नजर रखने के निर्देश दिए गए है। शुक्रवार को साोशल साइट्स पर एसपी के पीआरओ सेल की तरफ से बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें वह बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर संदेश दे रहे हैं। पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
बच्चा चोरी को लेकर चल रही अफवाहों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। सुनगढ़ी और बरखेड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को सामने आए दोनों मामले पड़ताल के बाद अफवाह निकले हैं। बरखेड़ा के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई कराई गई है। पब्लिक को भी इसको लेकर सहयोग करना चाहिए। अफवाहों पर ध्यान न दें।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी