फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

धार्मिक स्थल में मूर्ति खंडित कर महिला ने की तोड़फोड़

Sat, 31 Aug 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। धार्मिक स्थल पर पहुंचकर एक महिला ने मूर्तियां खंडित करने के साथ ही वहां तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाही ने महिला को रोकने के बजाय मौके पर जमा ग्रामीणों से अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी महिला से भी अभद्र व्यवहार किया, इससे ग्रामीण गुस्सा गए और सिपाही को घेर लिया। खबर मिलने पर सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। सिपाही के नशे में होने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। ग्रामीण से मिली तहरीर पर महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज गांव में बृहस्पतिवार रात हुई। गांव के एक धार्मिक स्थल में एक महिला पहुंच गई। उसने मंदिर परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मंदिर गेट पर लगा ताला तोड़ने के बाद मूर्तियां खंडित कर दीं। वहां पर रखे अन्य सामान में तोड़फोड़ की। मंदिर के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने महिला की करतूत को देखा तो शोर मचा दिया। चंद मिनट में काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने महिला को रोकने की कोशिश नहीं की। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर यूपी 100 का सिपाही राजकुमार शर्मा और एक होमगार्ड पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत सिपाही राजकुमार महिला को रोकने के बजाय ग्रामीणों से उलझ गया। महिला से भी अभद्रता की। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल महिला सिपाहियों की मदद से उस पर काबू किया पाया। ग्रामीणों से सिपाही की करतूत का पता लगते ही सीओ सिटी ने मौके पर ही उसकी लताड़ लगाई। सिपाही का मेडिकल कराया गया और रात में ही एसपी मनोज कुमार सोनकर ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। इधर, महिला के खिलाफ भी ग्रामीण जयप्रकाश की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


महिला मानसिक मंदित या फिर कर रही गुमराह
महिला की पहचान खटीमा (उत्तराखंड) के बग्गा चौक निवासी सपना पुत्री महेश के रूप में हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि उसको पहले जिला अस्पताल दिखाया गया। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल भी ले गए। डॉक्टर का कहना था कि महिला मानसिक मंदित है या फिर वह गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के लाख पूछने पर भी महिला ने यह नहीं बताया कि उसने मंदिर में तोड़फोड़ क्यों की। पुलिस ने महिला के परिवार वालों को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नशे की हालत में महिला और ग्रामीणों से अभद्रता करने वाले सिपाही राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा, सीओ सिटी से रिपोर्ट मांगी गई है।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed