{"_id":"5d59967d8ebc3e89ca72e710","slug":"crime-pilibhit-news-bly3728121132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, फायर झोंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खेत देखने जा रहे साइकिल सवार पूर्व प्रधान को रास्ते में घेरकर तमंचे से फायर किया गया, जिसमें गोली उनके कमर में पीछे की तरफ लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के बढ़ारा गांव निवासी पूर्व प्रधान भगवान दास ने बताया कि उन्होंने गांव की एक महिला को दो साल पूर्व बतौर पत्नी साथ रखा था। मई 2019 में महिला का पति जेल से छूटकर वापस आ गया। इसके बाद वह महिला वापस अपने पति के साथ रहने लगी थी। इसी को लेकर उनकी महिला से रंजिश चल रही थी। रविवार शाम करीब छह बजे वह साइकिल से गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में आरोप है कि उक्त महिला अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक से आई। गालीगलौज करते हुए झगड़ा किया। इस बीच एक युवक ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली पीड़ित के कमर में पीछे की तरफ लगी। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। आननफानन में परिवार वालों ने पीड़ित को सीएचसी बीसलपुर ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने बताया कि दियोरियाकलां कोतवाल शहरोज अनवर के साथ मौका मुआयना किया गया है। घायल से भी बातचीत की गई है। इसमें वह कथित पत्नी पर दो साथियों संग हमला करने का आरोप लगा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।