{"_id":"692dd841af3cf41794016d35","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149046-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण
Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव के छत्रपाल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया। शादी की बात को टालता रहा। इसके बाद अपनी शादी अन्य जगह तय कर ली। इसकी जानकारी उसे सोमवार को हुई, तब वह युवक के घर शिकायत करने पहुंची। आरोपी के पिता पूरनलाल और मां जशोदा देवी ने गालीगलौज कर उसकी पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
युवती का कहना है कि प्रकरण की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।