Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime news in district.

Pilibhit News: अवैध संबंधों के शक में कर दी पत्नी की हत्या

Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पूरनपुर। आपसी विवाद में गांव कढेरचौरा के रामबहादुर ने अपनी पत्नी अनीता के सिर पर लकड़ी की पटली से ताबड़तोड़ करके हमला कर उसे घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी कारण हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना गांव कढेरचौरा में शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है। गांव के रामबहादुर की शादी वर्ष 2010 में घर के समीप रहने वाले नन्हेंलाल की पुत्री अनीता (35) से हुई थी। अनीता के 12 वर्षीय पुत्र शिव और नौ वर्षीय पुत्री करिश्मा है। अनीता के भाई प्रेमपाल उर्फ राजपाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर रामबहादुर अक्सर उसकी बहन की पिटाई करता था। कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की। वह मानने को तैयार नहीं हुआ। शुक्रवार को बहनोई और उसकी बहन के बीच कहासुनी हुई। रामबहादुर ने अनीता के सिर पर पटली से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर घायल अनीता कोे उसका जेठ सोमपाल इलाज के लिए ले गया। अस्पताल पहुुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी पति उस समय घर में ही था। उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। साथ ही अवैध संबंधों को लेकर हत्या कर देने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और अन्य ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन


अनीता की हत्या उसके पति रामबहादुर ने अवैध संबंधों के शक पर पटली से सिर पर प्रहार करके कर दी। एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर

बचपन में साथ खेले और बड़े हुए थे अनीता और रामबहादुर
पूरनपुर। अनीता और रामबहादुर एक दूसरे से शादी के पहले से ही परिचित थे। दोनों के घर आमने-सामने होने के कारण बचपन में दोनों साथ-साथ खेले और बड़े हुए थे। रिश्ता तय होने पर दोनों के अलावा उनके परिजन भी खुश थे।

शादी के कुछ साल बाद दोनों में अक्सर विवाद होने लगा था। दोनों के परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की। अनीता ने भी पति को समझाया लेकिन शुक्रवार को रामबहादुर के सिर पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने पत्नी की जान ले ली। अनीता अपने दो भाइयों राजपाल और राकेश से छोटी थी। रामबहादुर भी तीन भाइयों में सोमपाल, रामदुलारे से छोटा है। तीनों भाइयों का संयुक्त परिवार था। शादी के बाद तीनों में बंटवारा हो गया। रामबहादुर टेंट का काम करने के अलावा मजदूरी भी करता था। रामबहादुर और अनीता ने दो संतानों को जन्म दिया। इसके बाद से दोनों में संबंधों के शक को लेकर अक्सर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed