Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime news in district.

Pilibhit News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, गेमिंग एप के जरिए ठगी करते थे आरोपी

Thu, 04 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 04 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
पीलीभीत। थाना घुंघचाई पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग रैकेट का खुलासा करते हुए फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 09 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 59 हजार से अधिक नकदी, कई बैंक पासबुक, प्री-एक्टिवेटेड सिम, फर्जी आधार कार्ड और विदेशी पहचान पत्र सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। गिरोह गेमिंग एप के जरिए देशभर में लोगों के बैंक खातों को खाली करने का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एएसपी विक्रम दहिया ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर अपराधों में उपयोग किए गए खातों की जांच के दौरान पता चला कि घुंघचाई क्षेत्र स्थित गौरव शर्मा का जनसेवा केंद्र/बीसी प्वाइंट का संदिग्ध गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। पूछताछ और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अमृतपाल सिंह निवासी हरीपुर ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद हुई। खुलासे के बाद तीनों आरोपियोंं को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे चलता था ठगी का रैकेट
पूछताछ में गिरोह सरगना अमृतपाल ने बताया कि वह 2024 में अपने साथी के साथ दुबई गया था और वहां कॉल सेंटर में काम सीखा। वापस लौटने पर उसने घर से ही फर्जी कॉल सेंटर शुरू कर दिया। वे लोग एवियेटर और रम्मी जैसे गेमिंग एप के नाम पर लोगों को फोन करते, शुरुआत में उन्हें जीत दिलाते और अकाउंट में रकम भेजकर भरोसा जीत लेते थे। बाद में पीड़ितों के बैंक खातों की जानकारी हासिल कर उनका पूरा पैसा निकाल लेते थे। गैंग डार्क वेब से गेम खेलने के इच्छुक लोगों के मोबाइल नंबर खरीदता था और उन्हें टारगेट बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी भी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल के अलावा उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया। इसमें घुंघचाई के ग्राम उदरहा निवासी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं जो अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते कमीशन पर उपलब्ध कराता था। ग्राम घुंघचाई निवासी प्रियांशु दीक्षित जो 1000 रुपये में प्री-एक्टिवेटेड सिम ब्लैक में बेचता था। वह मोबाइल कंपनियों की आईडी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर एक ही आईडी पर दो सिम निकालकर एक सिम ब्लैक में बेच देता था।


कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
तफ्तीश में सामने आया कि गिरोह जिन बैंक खातों का उपयोग करता था, उन पर उड़ीसा, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मोबाइल नंबरों, खातों, आधार कार्डों और डिवाइसों की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed