फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: आठ करोड़ की ठगी कर भागा आढ़ती गिरफ्तार, मुनीम पकड़ से दूर

Thu, 04 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 04 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्त में ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
पीलीभीत। मंडी समिति से किसानों के करोड़ों रुपये हड़पकर भागा आढ़ती आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी प्रियांशु अग्रवाल को टाइगर तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ठगी में शामिल उसका मुनीम अरुण कुमार अब भी पकड़ से दूर है। दोनों पर किसानों के लगभग आठ करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है। पुलिस अब उन बड़े व्यापारियों और राइस मिलरों की भी जांच कर रही है जिन पर आरोपी ने उधारी होना बताया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम संडा खास निवासी संदीप कुमार पुत्र अनिल कुमार और हरीश कुमार पुत्र रामबहादुर ने संयुक्त रूप से एक नवंबर को थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया कि हरीश ने सात अक्तूबर को 140 क्विंटल धान और संदीप ने 17 और 19 अक्तूबर को कुल 1280 क्विंटल धान मंडी समिति स्थित आढ़ती प्रियांशु अग्रवाल को बेचा था। प्रति क्विंटल 1,910 रुपये की दर से धान बिकने के बाद भी भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन

किसानों ने कई बार फोन से संपर्क स्थापित करना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली। जब वे मंडी समिति पहुंचे तो आढ़त पर ताला लटका मिला। जानकारी करने पर अन्य किसानों ने भी रुपये न मिलने की शिकायत की। बताया गया कि आढ़ती प्रियांशु और उसका मुनीम अरुण मिलकर करीब आठ करोड़ रुपये लेकर भाग गए। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इस बीच असम चौकी प्रभारी और विवेचक रविंद्र सिंह बालियान को सूचना मिली, जिसके आधार पर प्रियांशु को टाइगर तिराहा से हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में नहीं उगलवा सकी खास जानकारी

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने रुपये खर्च हो जाने का दावा किया लेकिन किसी ठोस जानकारी से पुलिस को अवगत नहीं कराया। जांच में सामने आया कि जिले के कुछ बड़े व्यापारियों और राइस मिलरों पर भी उसकी उधारी हो सकती है। पुलिस अब उन सभी की भूमिका और लेन-देन की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed