{"_id":"68f7d11bc74fdc0fd706287b","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-146385-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्राला चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्राला चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 Oct 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव लखनऊ गौटिया से ट्रॉला चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
चार दिन पूर्व क्षेत्र के गांव लखनऊ गौटिया से राजकुमार का ट्राला गांव में ही लगे सेलर के पास से चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर टिकरी से नरायनपुर जाने वाले मार्ग पर चोरी हुए ट्रॉले के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांगूपुर निवासी आकाश बताया। आरोपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के समय उसके साथ लखनऊ गौटिया निवासी संतकुमार भी साथ था। पुलिस की गिरफ्त में दूसरा साथी नहीं आ सका। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया है। दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। संवाद