{"_id":"690a48f5f7c8dca4b7061564","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-147368-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा, बाल खींचने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधा, बाल खींचने का वीडियो वायरल
Wed, 05 Nov 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खंभे से बंधा व्यक्ति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। रामलीला मेला में चोरी के आरोप पर मोहल्ला रजागंज के एक युवक को लकड़ी के खंभे से बांधकर प्रताड़ित किया। बाल पकड़कर खींचेे गए। पिटाई की बात भी सामने आई है। खंभे से बांधकर प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मामले में एसआई की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक लकड़ी के खंभे बंधा देेखा जा रहा है। उसके सीने के पास और पैरों को बांधा गया। इसी समय किसी वीडियो में किसी दूसरे युवक का हाथ नजर आता है। युवक के बाल पकड़कर सिर को पीछे करता दिखता है। मामले में पूरनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ कस्बा चौकी क्षेत्र में ड्यूटी पर थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें एक वीडियो उपलब्ध कराई। वीडियो में कुछ व्यक्ति एक युवक को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर गाली-गलौज करते दिख रहे थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बंधा हुआ व्यक्ति महबूब उर्फ गुड्डू पुत्र सूफी शब्बीर निवासी मोहल्ला रजागंज, हाल पता मोहल्ला खानकाह वार्ड नंबर 15, थाना पूरनपुर का है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।- प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर