फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

सुलह के बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 18 Dec 2019 07:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे से बने फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप पति समेत अन्य ससुराल वालों पर लगाया। सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उनकी बेटी 22 वर्षीय गुड़िया की शादी चार साल पहले छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी नितिन से हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। बुधवार सुबह विवाहिता गुड़िया का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। किसी व्यक्ति से इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। यहां विवाहिता की सास मिली, जबकि अन्य कोई घर पर नहीं था। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

16 दिन पहले ही सुलह होने पर आई थी ससुराल
मृतका के पिता रामपाल ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। शराब के नशे में पति आए दिन मारपीट करता था। कुछ दिन से ससुराल वाले गुड़िया से मायके में रखे जेवरात मंगाने का दबाव बना रहे थे। 16 दिन पहले ही परिवार परामर्श केंद्र से सुलह के बाद विवाहिता ससुराल आई थी। एक दिन पूर्व उनकी बात गुड़िया से हुई तो उसने पति समेत अन्य ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। वह इसको लेकर बातचीत करने वाले थे कि घटना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास बोली..पति के जाने के बाद लगाया फंदा
मृतका गुड़िया की सास प्रेमवती ने दहेज के आरोपों को गलत बताया। कहा कि मंगलवार रात को सभी खाना खाकर सोने चले गए थे। कोई विवाद नहीं चल रहा था। बुधवार सुबह पति नितिन साढ़े आठ बजे काम पर चला गया। वह साफ-सफाई कर रही थीं। चाय बनाने के लिए गुड़िया को जगाने पहुंची तो शव लटका मिला। ऐसे में पति नितिन के जाने के बाद फंदा लगाने का अंदेशा जताया।

विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन की जा रही है। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed