फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

प्यार की कीमत जान देकर चुकाई.... उपचार के दौरान प्रेमिका की बरेली में मौत

Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरखेड़ा। प्रेमी की शादी दूसरी जगह होने पर जहर खाने वाली उसकी प्रेमिका ने बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र की एक युवती छह दिन पहले थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था कि बरखेड़ा क्षेत्र एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उत्तराखंड में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। प्रेमी की शादी की सूचना मिलने पर वह उसे रोकने के लिए वहां गई तो वहां उसकी पिटाई कर दी। परिजनों बदनामी के डर से कार्रवाई न करने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गए थे। शनिवार देर शाम राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर सड़क पर युवती बेसुध हालात में बेहोश पड़ी मिली थीं। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रात को ही बरेली रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान बरेली के जिला अस्पताल में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि उपचार के दौरान बरेली में युवती की मौत हो गई है। परिवार वालों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed