फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Created ruckus at girl's house for refusing to marry

Pilibhit News: शादी से इन्कार करने पर युवती के घर जाकर किया हंगामा

Mon, 13 Nov 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Created ruckus at girl's house for refusing to marry
पीलीभीत। शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही निजी अस्पताल में कार्यरत युवती से एक युवक शादी करने की जिद पर अड़ा है। युवती ने शादी करने से मना किया तो युवक उसके घर जा धमका और जमकर हंगामा किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। मोहल्ला नई बस्ती का शैलेंद्र उर्फ मिंटू श्रीवास्तव अपने दोस्त हनी सिंह के साथ उसका पीछा करता है। कुछ दिन पूर्व नेहरु पार्क के पास रोककर जबरदस्ती पार्क में ले जाने की कोशिश की। दोनोें उसके फोन पर भी गंदे मेसेज भेजते है।
विज्ञापन

शैलेंद्र उर्फ मिंटू शादी करने का दबाव बना रहा है। उसने जब मना किया तो वह उसके घर पर आ धमका। वहां हंगामा करते हुए गेट पर लातें मारीं। आसपास के लोग आए तो वह भाग गया। युवक ने उसके कुछ फोटो भी ले लिए हैं। जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता है। इसके बाद उसने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शैलेंद्र उर्फ मिंटू व उसके दोस्त हनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed