{"_id":"5f40138a8ebc3e3d0144c7a1","slug":"covid-19-help-desk-pilibhit-news-bly417020837","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से अधिक स्टाफ वाले दफ्तरों में बनेगी कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से अधिक स्टाफ वाले दफ्तरों में बनेगी कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोविड हेल्प डेस्क की संख्या में वृद्धि के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी सीडीओ श्रीनिवास मिश्रा ने समस्त सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के विभागाध्यक्षों को कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। 10 अथवा उससे अधिक संख्या में कर्मचारी वाले कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने को कहा गया है। तहसील, ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालय, औद्योगिक संस्थान, पेट्रोल पंप, प्रशिक्षण संस्थान, चिकित्सालय, नर्सिंग होम, बैंक और शॉपिंग मॉल में तत्काल कोविड हेल्प डेस्क बनाने को कहा है।
सीडीओ ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क पर रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी होगी। थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, फेस मास्क और रजिस्टर भी रखना होगा। कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर से चेक करके उसका नाम -पता और नंबर रजिस्टर में दर्ज करना होगा। कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण देना होगा।