{"_id":"623f6446a9fdc8658c14eb81","slug":"courier-delivery-man-rigged-and-changed-mobiles-from-coaches-pilibhit-news-bly479422919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर डिलीवरी मैन ने हेराफेरी कर डिब्बों से बदले मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर डिलीवरी मैन ने हेराफेरी कर डिब्बों से बदले मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरियर कंपनी के एक कर्मचारी ने पार्सल डिब्बों को खोलकर मोबाइल बदल लिए। उपभोक्ताओं का पता गलत बताकर पार्सल कंपनी को कोरियर वापस कर दिए। इसके बाद कंपनी के जांच अधिकारियों ने दस मोबाइल बरामद कर लिए हैं। कोरियर फ्रेंचाइजी के मालिक ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी धीरज शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके पास कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी है। नवंबर और दिसंबर 2021 में उनके पास दो लाख 39 हजार नौ तेरह रुपये कीमत के 19 पार्सल डिलिवरी के लिए आए थे। बीसलपुर क्षेत्र के पार्सल भानुप्रताप को देकर डिलिवरी को भेजा गया था। जिस पर भानु प्रताप में पार्सल पर गलत पता दिखाकर वापस कर दिए। जो कंपनी को वापस कर दिए गए।
कंपनी में जब पार्सल चेक किए गए तो उनमें बदले हुए मोबाइल थे। इसी दौरान कोरियर कंपनी के सिक्योरिटी अधिकारी और दो अन्य लोग 31 जनवरी को कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठ मोबाइल बदायूं, दातागंज, तिलहर और दो मोबाइल बीसलपुर के दीपक ओर विवेक गुप्ता से बरामद हुए है। इस पर भानुप्रताप द्वारा वापस किए गए तीन अन्य पार्सलों को खोलकर देखा गया तो उनके मोबाइल भी बदले हुए थे।
विज्ञापन
पूछताछ में भी भानुप्रताप संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने एसपी के आदेश पर बीसलपुर के गांव चौसरा निवासी भानुप्रताप, उसके सहयोगी दीपक गंगवार, विवेक गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।