{"_id":"6739df22514ddd57970e516a","slug":"couple-surrounded-and-beaten-due-to-rivalry-over-case-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125744-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुकदमे की रंजिश में दंपती को घेरकर पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुकदमे की रंजिश में दंपती को घेरकर पीटा, घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व में दर्ज मुकदमे की रंजिश में गांव के तीन लोगों ने बाइक सवार दंपती को रास्ते में रोका और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव सहगवा नगरिया निवासी नहीमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी व उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। सिर में चोट लगने के कारण पुत्र की मौत हो गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
आरोपी मुकदमे की रंजिश मानने लगे। आरोप है कि इसको लेकर 16 नवंबर को वह अपने पति महमूद अली के साथ घर से ग्राम चक जाने के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान रास्ते में गांव के ही बाबू शाह, उवैस व फिरोज ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
मुकदमा खत्म करने का दबाव डालने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार किया। वे लोग घायल हो गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।