{"_id":"62265e7df3dd95038222725a","slug":"counting-will-start-from-eight-o-clock-first-result-of-barkheda-pilibhit-news-bly477604444","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग, बरखेड़ा का परिणाम सबसे पहले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग, बरखेड़ा का परिणाम सबसे पहले
विज्ञापन
पीलीभीत। दस मार्च को होने वाली मतगणना में सबसे पहले बरखेड़ा का परिणाम सामने आएगा। उसके बाद पीलीभीत सदर, फिर पूरनपुर और बीसलपुर का नंबर आएगा। मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से होगी। जिनकी गिनती सुबह आठ बजे से होगी। वहीं ईवीएम के मतों की गिनती साढ़े आठ बजे से की जाएगी।
जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को डीएम ने सभी आरओ और एआरओ के साथ बैठक की। मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग टेबल होगी। पोस्टल बैलेट उम्मीदवारों के सामने खोले जाएंगे। प्रत्याशी एक टेबल पर एक ही एजेंट लगा सकेंगे। वहीं, विजय जुलूस भी नहीं निकाल सकेंगे।
इसके लिए डीएम ने सभी दलों के नेताओं के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई है। सबसे कम 27 राउंड की काउंटिंग बरखेड़ा की होगी। उसके बाद पीलीभीत की काउंटिंग 30 चक्र में पूरी होगी। पूरनपुर और बीसलपुर के लिए 31-31 चक्र होंगे। इसके अनुसार बरखेड़ा का परिणाम पहले सामने आएगा।
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट को लेकर सपा ने जताई आपत्ति - पोस्टल बैलेट की गिनती को लेकर सपा की तरफ से एक पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। उनका कहना है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले पूरी की जाए। जबकि पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू तो पहले होती है लेकिन ईवीएम के साथ पोस्टल बैलेट की भी गिनती होती रहती है।
सबसे कम बरखेड़ा में हैं वोट -जिले की चारों सीटों के मुकाबले बरखेड़ा में सबसे कम 2,36,734 वोट पड़े हैं। इसलिए 27 चक्र में गिनती पूरी हो जाएगी। सबसे ज्यादा 2,67,448 वोट पूरनपुर में पड़े हैं। सदर में 258883 और बीसलपुर में 238270 मतों की गिनती होनी हैं। इन मतों में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं हैं।