फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Counting: The fate of 43 candidates will be decided tomorrow

मतगणना: पीलीभीत में 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल

Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Counting: The fate of 43 candidates will be decided tomorrow
पीलीभीत। गुरुवार को जीत-हार की सारी अटकलों पर विराम लगने के साथ साफ हो जाएगा कि इस बार चुनावी रण में कूदे 43 योद्धाओं में जनता को कौन पसंद आया। एक्जिट पोल में भाजपा को जीत मिलती देख पार्टी के उम्मीदवार गदगद हैं तो वहीं सपा के उम्मीदवार बंगाल का उदाहरण देते हुए अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। नतीजे आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किसके दावे कितने मजबूत थे।
विज्ञापन

मंडी परिसर में होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। विधानसभावार चार हॉल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल रखी गई हैं। मतगणना पोस्टल बैलेट से सुबह आठ बजे से शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी। बरखेड़ा में 27, पीलीभीत में 30 और पूरनपुर और बीसलपुर में 31 मतगणना चक्र होंगे। पीलीभीत सदर में कुल 9 उम्मीदवार हैं, जिसमें दो निर्दलीय है।
विज्ञापन

प्रमुख पार्टियों में भाजपा से संजय सिंह गंगवार, सपा से डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार, बसपा से शाने अली और कांग्रेस से शकील ने चुनाव लड़ा है। पिछले चुनाव में भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने सपा के हाजी रियाज अहमद को हराकर सदर सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं पूरनपुर में कुल 11 उम्मीदवार हैं जिसमें चार निर्दलीय हैं। भाजपा से बाबू राम पासवान, सपा से आरती महेंद्र, बसपा से अशोक राजा और कांग्रेस से ईश्वर दयाल मैदान में हैं। पिछले बार भाजपा के बाबू राम पासवान ने सपा के पीतराम राम को हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा में इस बार नौ प्रत्याशी चुनावी रण में कूदे। इस बार निर्दलीय मैदान में नहीं हैं। प्रमुख पार्टियों में सपा से हेमराज वर्मा, भाजपा से स्वामी प्रवक्तानंद, बसपा से मोहन स्वरूप और कांग्रेस से हरप्रीत सिंह चब्बा मैदान में हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के किशन लाल राजपूत ने हेमराज वर्मा को हराया था। बीसलपुर में इस बार भी सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं। यहां 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिसमें चार निर्दलीय हैं। प्रमुख पार्टियों में भाजपा से विधायक राम सरन के बेटे विवेक वर्मा, सपा से दिव्या गंगवार, कांग्रेस से शिखा पांडेय और बसपा से अनीस अहमद मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed