{"_id":"5edbd9cc8ebc3e909a686e51","slug":"corona-volunteers-pilibhit-news-bly4083696177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए जाएंगे कोविड वालंटियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए जाएंगे कोविड वालंटियर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए संकटकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सेवा कार्यों के लिए कोविड वालंटियर्स बनाने का फैसला लिया गया है। वे टीम के रूप में गांव- गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाए बताने के साथ अन्य कार्यों में भी मदद करेंगे।
शासन के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी करके कहा है कि कोरोना में काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ संकटकाल में देशसेवा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोविड वालंटियर बनाए। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रास के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। कोविड वालंटियर्स बनने के लिए आयु सीमा 21 - 30 वर्ष होने के साथ उसे शैक्षिक रूप से स्नातक होना चाहिए। वालंटियर्स की टीम को मास्क, सैनिटाइजर और टीशर्ट दी जाएगी। इन टीशर्ट पर कोविड वालंटियर्स लिखा होगा। वालंटियर्स टीम के चयन के लिए कमेटी बनाई गई है। इसके अध्यक्ष डीएम होंगे।
आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिला रिस्क अलाउंस
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने पत्र जारी कर कहा है कि कोविड 19 में काम कर रहे आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस देने का फैसला लिया है। कर्मचारियों को उनके मानदेय के 10 प्रतिशत धनराशि का रिस्क एलाउंस दिया जाएगा। यह राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शासन की तरफ से कोविड वालंटियर्स बनाने के निर्देश मिले है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी के द्वारा ही कोविड वालंटियर्स का चयन किया जाएगा। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ