{"_id":"5ea47d078ebc3e90602aabf0","slug":"corona-test-report-pilibhit-news-bly4038457172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में लैब बदलने से अटकी 240 सैंपल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लैब बदलने से अटकी 240 सैंपल की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार दिन पूर्व से अब तक 240 लोगों का सैंपल लेकर लखनऊ जांच को भेजा गया है, लेकिन अब तक एक भी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त नहीं हुई। ऐसा लखनऊ में लैब बदलने के कारण हुआ है।
जनपद में अब 534 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 292 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। दो लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि ये दोनों कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 अप्रैल से चार दिनों में 240 लोगों के सैंपल लखनऊ भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। बताते हैं कि पहले इन सैंपलों की जांच केजीएमयू (लखनऊ) में की जाती थी, लेकिन अब यह जांच राममनोहर लोहिया अस्पताल (लखनऊ) में होगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि लैब की व्यवस्था परिवर्तन होने के चलते सैंपल रिपोर्ट में देरी हो रही है। अभी 240 रिपोर्ट पेंडिंग हैं। संवाद