{"_id":"5fa1ac7e8ebc3e5fa300175e","slug":"corona-test-pilibhit-news-bly4257334100","type":"story","status":"publish","title_hn":"106 मिठाई व्यापारियों की हुई कोरोना जांच, दो में मिले सामान्य लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 मिठाई व्यापारियों की हुई कोरोना जांच, दो में मिले सामान्य लक्षण
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दियों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए प्रयास और तेज कर दिए हैं। सार्वजनिक सवारी वाहन चालकों की सैंपलिंग के बाद मंगलवार को त्योहारों के मद्देनजर प्रमुख व्यापारी और प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई। अभियान शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। सर्वे सर्विलांस की टीम को संवेदनशील इलाकों में भी संदिग्धों को तलाशने में लगाया है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार हल्की होने के बाद अब सर्दियों के मौसम में दोबारा से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते आठ माह से संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने की कवायद पूरे विश्व में चल रही है। हालांकि अभी कोई भी कारगर परिणाम सामने नहीं आ सका हैै।
फौरी तौर पर राहत पहुंचने के लिए गंभीर संक्रमितों को इंजेक्शन और दवाओं के प्रभाव को भी डब्ल्यूएचओ ने नकार दिया। इस पर शासन ने दिवाली से पहले व्यपारियों और रिक्शा चालकों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में मिठाई विक्रेता और रेस्टोरेंट मलिक और कर्मचारियों के सैंपल लिए। पूरे दिन में 106 सैंपल लिए गए थे। इनमें शहर में एक दुकान पर काम करने वाले दो युवकों में संक्रमण के लक्षण मिले। दोनों का आरटीपीसीआर सैंपल करने के लिए उन्हें पुराने जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि किसी व्यापारी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्दी में कोरोना दोबारा से फैल सकता है। इसलिए लापरवाही न बरतें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें।
दो पुलिस कर्मी समेत 15 नए कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत। दो पुलिसकर्मियों समेत 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का परीक्षण कर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
मंगलवार को बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में यूपी 112 के सिपाही और पुलिस लाइन में स्थित फायर स्टेशन दफ्तर में कार्यरत पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित निकले। इनके अलावा शहर के मोहल्ला तुलाराम, गांव खरौसा, बिठौरा, दीननगर, सोंधा गौटिया, पटेलनगर, पिपरिया,हबीबउल्ला खां शुमली, कंगवा, रुपपुर कमालू गांव में एक-एक, बंजरिया गांव में तीन संक्रमित निकले। सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल ने बताया कि मरीजों को परीक्षण के बाद होम आइसोलेट कर दिया है। संपर्क में आने वालों का भी पता लगा रहे हैं। संवाद