{"_id":"5ed7f08c8ebc3e90a6542a8a","slug":"corona-suspected-pilibhit-news-bly4080212137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करते युवक को ले आए थाने, कोरोना संदिग्ध का पता लगा तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा करते युवक को ले आए थाने, कोरोना संदिग्ध का पता लगा तो मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होम क्वारंटीन हुए एक युवक ने पहले तो घर के बाहर निकलकर शराब पी। फिर नशा चढ़ने पर मोहल्ले के लोगों से सरेराह झगड़ा शुरू कर दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर उसने दो युवकों की पिटाई भी कर दी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई। इसी बीच जब जब युवक के होम क्वारंटीन होने का पता लगा तो पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मगर, कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए नगरपालिका की टीम बुलाकर थाना सैनिटाइज कराया गया। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय रहा।
घटना मुख्य बाजार से सटे शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह की है। यहां का रहने वाला एक युवक 22 मई को उड़ीसा से लौटा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी सैंपलिंग कराई और 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। 12 जून तक होम क्वारंटीन रहने का नोटिस भी उसके घर के बाहर चस्पा करा दिया गया। कागजों मे भले ही निगरानी चलती रही, मगर कोई देखरेख करने वाला नहीं था। युवक की कई दिनों से लगातार सड़कों पर घूूमने की शिकायतें आती रहीं। तीन दिन पहले अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने भी सड़क पर घूमते पकड़ने के बाद उसकी फटकार लगाई थी। मगर इसके बाद भी वह नहीं माना। मंगलवार रात होम क्वारंटीन युवक ने पहले शराब पी। फिर नशा चढ़ते ही राहगीरों से गाली गलौज शुरू कर दी। मामूली कहासुनी के बाद मोहल्ले के दो युवकों की पिटाई कर दी। इनमें एक राहगीर को काफी चोट आईं। शिकायत पर सुनगढ़ी पुलिस बुधवार सुबह आरोपी युवक को थाने ले आई। कुछ देर बाद होम क्वारंटीन की जानकारी मिली तो पुलिस को कोरोना का डर सताने लगा। ऐसे में युवक को थाने से चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगरपालिका की टीम बुलाकर थाना सैनिटाइज भी कराया गया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि युवक के होम क्वारंटीन होने की पहले जानकारी नहीं थी। दोबारा घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा है।