फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive

फालोअर का बेटा संक्रमित मिलने पर एएसपी समेत 18 लोगों का लिया रैंडम सैंपल

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive
पीलीभीत। एएसपी के घर पर कार्यरत फालोअर का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी ने भी सतर्कता बरतते हुए खुद और अपने पूरे परिवार का सैंपल कराया। उनके बच्चे फिलहाल बाहर रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फालोअर के साथ काम करने वाले चार अन्य फालोअर का भी सैंपल लिया है। इसके अलावा एएसपी के परिवार समेत 18 अन्य लोगों का सैंपल भी लिया गया है। पुलिस लाइन में भी कोरोना से सर्तकता बरतनी शुरू कर दी गई है। फालोअर का बेटा संक्रमित मिलने पर पुलिस महकमे में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज का रहने वाला 25 वर्षीय युवक 20 जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। संक्रमित युवक दिल्ली में एयर इंडिया एयरपोर्ट पर काम करता था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार में चार लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया था। कोरोना संक्रमित का पिता पुलिस लाइन में फलोअर है। वर्तमान में वह एएसपी के घर पर खाना बनाने का काम करता है। जब पुलिस महकमे को फालोअर के बेटे के संक्रमित होने की जानकारी हुई तो अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एएसपी ने स्वयं सतर्कता बरतते हुए अपने परिवार का सैंपल कराया है। स्वास्थ्य विभाग ने फालोअर के साथ काम करने वाले चार लोगों के सैंपल लिए हैं। फालोअर के संपर्क में आने वाले कुल 18 लोगों का सैंपल कराया गया है। सबको फालोअर की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

बिना काम बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक
फलोवर का बेटा संक्रमित मिलने पर एसपी ने पुलिस लाइन में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही एसपी कार्यालय के बाहर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां सैनिटाइज मशीन भी लगाई है। प्रार्थना पत्र देने वालों को ही कार्यालय के भीतर भेजा जा रहा है। प्रार्थना पत्र लेकर एक शिकायतकर्ता ही अंदर जा रहा है। इसके अलावा किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। एसपी दफ्तर के मेनगेट से लेकर लाइन परिसर में सख्त ड्यूटी लगाई गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। बचाव के लिए सामाजिक दूरी के हाथ ही सभी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलोअर का बेटा संक्रमित मिला था। उसके पिता एएसपी के घर खाना बनाने का काम करते हैं। इसलिए इन सभी का सैंपल कराना जरूरी था। एएसपी समेत कुल 18 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ जा सकता है। फिलहाल, तो उनके दफ्तर और घर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed