फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

एक डॉक्टर और पूर्व विधायक के बेटे समेत 51 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। जिला अस्पताल की आयुष विंग में कार्यरत एक चिकित्सक और पूरनपुर के एक पूर्व विधायक के बेटे समेत 51 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ ने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इन संक्रमितों से संपर्क कर उन्हें कोविड अस्पताल पहुंचाने या फिर होम आइसोलेट कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एंटीजन किट से हुई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में स्थित आयुष विंग के चिकित्सक और पूरनपुर के पूर्व विधायक का बेटा कोरोना पॉजिटिव निकला। दोनों को कई दिन से बुखार आ रहा था। इसके अलावा पूरनपुर के एक मोहल्ले में संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद रविवार को मोहल्ले में कैंप लगाकर जांच की गई। पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज में दो, मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में चार, शहर में आवास विकास कॉलोनी में कोरोना से जान गंवाने वाले बैंक शाखा प्रबंधक के परिवार के चार, नई बस्ती में एक, बरखेड़ा में एक, बिलसंडा में दो, और न्यूरिया सीएचसी क्षेत्र में गजरौला का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। लखनऊ से 14 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक परिवार के पांच, मोहल्ला बाजार कटरा में दो, मोहल्ला बख्त्तावर लाल में एक, मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में पांच, माधोटांडा थाने का एक सिपाही पॉजिटिव निकला। इसके अलावा शहर के मोहल्ला थान सिंह में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक, चौक बाजार में एक, पुलिस लाइन में एक सिपाही, कोआपरेटिव बैंक और कोल्ड स्टोर का एक कर्मचारी, पूरनपुर के शेरपुर कला और अमरिया में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा इसके अलावा एंटीजन किट से अमरिया में एक, बीसलपुर में एक, ललौरीखेड़ा में तीन, पूरनपुर में एक और ट्रूनेट मशीन से जांच में पूरनपुर के बमनपुरी में एक और पीलीभीत शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी और पीलीकोठी में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले। एक दिन में कुल मिलाकर 51 कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed