{"_id":"5f0b52178ebc3e63666ccc85","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4125169149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लौटा एक और प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से लौटा एक और प्रवासी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नोएडा से लौटा एक और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमित के परिवार में पांच सदस्यों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब उसके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। इसी के साथ जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 182 हो गई है।
बिलसंडा के गांव हरईया निवासी 35 वर्षीय युवक नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कोरोना काल में वह आठ जुलाई को नोएडा से रोडवेज बस से अपना घर पहुंचा था। नौ जुलाई को सुबह उसने पुराने जिला अस्पताल में पहुंचकर अपना सैंपल दिया था। स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। 11 जुलाई को देर रात आई जांच रिपोर्ट वह कोरोना पॉजिटिव निकला। हालांकि रिपोर्ट देर रात आने के कारण टीम तत्काल उसके घर नहीं पहुंच पाई थी। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही उसके परिवार के पांच सदस्यों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के गांव को सैनिटाइज कर उसे सील कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को देर रात आई जांच रिपोर्ट में नोएडा से लौटा प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला है।