फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

महिला अस्पताल में प्रसव कराने आई प्रसूता कोरोना पॉजिटिव निकली

Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। प्रसव कराने के लिए महिला अस्पताल आई प्रसूता ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली है। प्रसव कराने से पहले उसका सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रसूता को बरेली रेफर कर दिया गया है। इसके बाद महिला अस्पताल को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने नौ जुलाई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार को प्रसव होना था। उससे पहले सीएमएस डा. अनीता चौरसिया ने प्रसूता की जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई। उसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रसूता के कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल कैंपस और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला को प्रसव के लिए बरेली के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि लेबर रूम के स्टाफ के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। साथ ही प्रसूता के परिवार वालों का भी सैैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद आवास कॉलोनी को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव
गुुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले एसीएमओ की जिला महिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक पत्नी का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना निगेटिव निकली हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed