{"_id":"5ef39bc08ebc3e4340522eec","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4104436109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित युवती को अकेले अस्पताल लाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित युवती को अकेले अस्पताल लाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में मझोला के दो लोग पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लाने के लिए घर पहुंची तो संक्रमितों के परिवार वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवार वालों का गुस्सा युवती को अकेले लेकर जाने पर था। वहीं दूसरा संक्रमित व्यक्ति शराब के नशे में धुत मिला। इससे भी स्वास्थ्य टीम असहज हो गई। जैसे तैसे पुलिस की मदद से दोनों को कोविड अस्पताल लाया जा सका।
मझोला कस्बे में के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले 52 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवती का 21जून को रैंडम सैंपल लिया गया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उन्हें लेने के लिए उनके घर पहुंची तो संक्रमित के परिजनों ने युवती को अकेले ले जाने पर आपत्ति की। इसी बात पर परिवार वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके अलावा दूसरा कोरोना पॉजिटिव शराब के नशे धुत मिला। उसने भी स्वास्थ्य टीम के साथ कोविड अस्पताल जाने से मना कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पुलिस को बुलाया। फिर किसी तरह समझाने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल भिजवाया गया।
कोरोना संक्रमित युवती के परिवार में उसके माता-पिता, दो भाई और दो बहन हैं जबकि संक्रमित बुजुर्ग के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों का सैंपल लेकर उन्हें पुराने जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को पूरे इलाको को सैनिटाइज करन के बाद सील कर दिया। उसके बाद इन इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। मोबाइल यूनिट टीम के जरिए कोरोना संदिग्धों के रैंडम सैंपल भी कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये दोनों कैसे कोरोना से संक्रमित हुए।
विज्ञापन
दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के लोगों के सैँपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। इनमें कोरोना संक्रमण के माध्यम का पता लगाया जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ