फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस बढ़े

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से जनपद में दो नए कोरोना के मामले सामने है। दोनों ही कोरोना संक्रमित पूर्व में मिले संक्रमितों के परिवार के सदस्य है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गजरौला में बेबी कॉलोनी निवासी एक परिवार नौ जून को दिल्ली से आया था। उसके साथ सात अन्य लोग आए थे। 18 जून को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनमें से संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद परिवार के अन्य लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसमें संक्रमित महिला का 70 वर्षीय ससुर अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है। इसके अलावा बरखेड़ा के पिपरैइया दियोहना में 12 जून को दिल्ली से आए 45 वर्षीय युवक में भी 18 जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को कोविड भर्ती करने के साथ उसके परिवार और संपर्क में आने वाले 25 लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर अग्रवाल सभा में रखा था। इस संक्रमित के संपर्क में आने से उसकी 25 वर्षीय बेटी की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों को क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में संक्रमित मिले कोरोना पॉजिटिव के दो रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed