{"_id":"5edbd95a8ebc3e90b57abf03","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly408369453","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और केस मिला, कोरोना मुक्त होने से रह गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और केस मिला, कोरोना मुक्त होने से रह गया शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शनिवार को शहर कोरोना से मुक्त होने से रह गया। रेलवे स्टेशन के पीछे बरहा कॉलोनी में दिल्ली से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। युवक की रिपोर्ट आने के साथ ही शहर में एकमात्र कोरोना संक्रमित बची हेयर ड्रेसर की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई। यदि बरहा कॉलोनी का युवक पॉजिटिव नहीं पाया गया होता तो शहर फिलहाल कोरोना मुक्त हो जाता।
शहर से सटी बरहा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक तीन जून को दिल्ली से रोडवेज बस से वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया था। शनिवार को आई 105 लोगों की जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर उसके गांव पहुंच गई। टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रही है। संक्रमित युवक रोडवेज बस से आया था, उस बस में कितने लोग सवार थे, वे कहां के थे, यह पता लगाना स्वास्थ्य टीम के लिए मुश्किल होगा। फिर भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इससे पहले शहर के मोहल्ला मोहतशिम में प्रवासी हेयर ड्रेसर और भूरे खां में एक अन्य प्रवासी संक्रमित मिले थे, वे दोनों स्वस्थ हो चुके हैं। हेयर ड्रेसर की मां बाद में संक्रमित हो गई थी, उनकी शनिवार को निगेटिव रिपोर्ट आ गई। शहर से सटे चंदोई और नाकूड़ गांव के भी तीन संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। मोहल्ला मोहतसिम खां का हेयर ड्रेसर 19 मई को मुुंबई से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीेम ने सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया था। 23 मई की रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल भेज दिया था। परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए गए थे। 27 मई को हेयर ड्रेसर की 65 वर्षीय मां कादीरन कोरोना पॅाजिटिव आई थीं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। दस दिनों तक इलाज के बाद भेजे गए सैंपल की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को ही अमरिया के डांग के संक्रमित युवक मोहम्मद अकरम की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। यह युवक 14 मई को मुंबई से अपने भाई के साथ आया था। दोनों के सैंपल जांच को भेजकर दोनों होम क्वारंटीन कर दिए गए थे। 21 मई को आई जांच रिपोर्ट भाई को पॉजिटिव पाए जाने के कारण कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 वर्षीय मोहम्मद अकरम की रिपोर्ट 27 मई को पॉजिटिव आई थी। उसे भी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को 105 मरीजों की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव पाया गया। जबकि दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नया संक्रमित मिलने के बाद जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 51हो गयी है। इनमें 44 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब एक्टिव केस सात रह गए हैं।
105 मरीजों की जांच रिपोर्ट में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ