{"_id":"60e49fef8ebc3e49c4241c45","slug":"corona-pilibhit-news-bly4522745198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और मिले ब्लैक फंगस केस, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और मिले ब्लैक फंगस केस, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 15 दिन के बाद जनपद में ब्लैक फंगस के तीन और केस मिले। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने एमआरआई की रिपोर्ट के आधार पर उनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि की। तीनों मरीज शुगर की बीमारी से ग्रस्त हैं। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के पिपरा भुग निवासी 48 वर्षीय बुद्धो देवी पत्नी सोहनलाल के तीन दिनों से आंखों और चेहरे में सूजन आ रही थी। इस पर परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें सीएमएस और ईएनटी सर्जन डॉ. अनिल कुमार मिश्र के पास भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने उनका चेकअप किया तो वह शुगर की बीमारी से ग्रस्त निकली। इस पर उनका एमआरआई कराया गया। जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इसके अलावा पूरनपुर के खंडेपुर गांव निवासी 58 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह जोकि शुगर की बीमारी से लंबे समय से ग्रस्त है। उनके पूरे शरीर पर सूजन आ रही थी। उनकी भी एमआरआई की जांच कराई। तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। तीसरा मरीज जहानाबाद के बरहा विक्रमपुर निवासी 47 वर्षीय भिकीम सिंह पुत्र घासीराम को सप्ताह भर पहले आंखों में दिक्कत हुई थी। इस पर वह कस्बे में इलाज कराते रहे, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। तो वह मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एमआरआई और अन्य जांचों में ब्लैक फंगस के साथ शुगर की बीमारी की पुष्टि हुई है।
सीएमएस डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों मरीज शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। तीनों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। उनके परिवार वालों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। तीनों केसों की सूचना सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है।