फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

15 स्थानों पर हुआ टीकाकरण, 1301 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज

Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। वैक्सीन की किल्लत की वजह से दूसरे दिन भी गांव-गांव टीकाकरण नहीं हो सका। पूरे जिले में मात्र 15 स्थानों पर टीकाकरण कराया गया। जहां सिर्फ 1301 लोगों को ही टीका लग सका। गांव और अन्य टीकाकरण बूथों पर टीका न लगने से ग्रामीणों को वापस लौटना पड़ा
विज्ञापन

बुधवार को जिले में वैक्सीन की मात्र 1700 डोज कोविशील्ड की उपलब्ध थी। जिसके चलते सिर्फ शहर के गांधी स्टेडियम में दो, बर्न यूनिट, ड्रमंड कॉलेज और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण कराया गया। इसके अलावा अमरिया, जहानाबाद, ललौरीखेड़ा, न्यूरिया, बरखेड़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा और पूरनपुर में टीकाकरण करवाया। वैक्सीन की किल्लत के चलते पायलट प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे टीकाकरण अभियान नहीं चल सका। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को परेशानी उठानी पड़ी। पूरे दिन चले टीकाकरण अभियान में पहली डोज में गांधी स्टेडियम में 161, बर्न यूनिट में 90, ड्रमंड कॉलेज में 44 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा ब्लॉक बार न्यूरिया में 70, ललौरीखेड़ा में 127, बरखेड़ा में 138, बीसलपुर में 141, बिलसंडा में 75, पूरनपुर में 258 अमरिया 70, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 70, और न्यूरिया सीएचसी ऑन स्पॉट पर 57 लोगों ने पंजीकरण करवाकर टीका लगवाया। गांव में टीकाकरण न चलने से ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन की किल्लत की वजह से सेंटर कम किए गए थे। एक जुलाई से अब सभी जगह पर टीकाकरण होगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed