{"_id":"60c253678ebc3ee48c04deb5","slug":"corona-pilibhit-news-bly449385099","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड की ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एंटीजन किट से जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद वह घर पहुंच गए। तभी उनकी हालत और बिगड़ गई। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
शहर के नौगवां चौराहा के रहने वाले डॉ. अरविंद प्रताप सिंह सीएमओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत थे। उनकी वर्तमान तैनाती पूरनपुर सीएचसी पर थी। कोरोना के दौरान उनकी ड्यूटी अर्बन पीएचसी पर सर्विलांस टीम में लगा दी गई थी। लंबे समय से वह संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ उनका उपचार करने में लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह से मरीजों को ट्रेस करने में लगे हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने अपनी एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए। शाम चार बजे अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनका शव घर पहुंचा तो इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों की भीड़ लग गई। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर की मौत की जानकारी मिली है एंटीजन से पॉजिटिव निकले हैं।