{"_id":"60c2542a8ebc3e00b20efa8f","slug":"corona-pilibhit-news-bly4492943171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: अभियान के 11 वें दिन भी एक भी ग्रामीण ने नहीं कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण: अभियान के 11 वें दिन भी एक भी ग्रामीण ने नहीं कराया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोरोना महामारी पर रोकथाम को लेकर सरकार कोरोना टीकाकरण कराने की अपील कर रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगवाकर टीकाकरण करवाने पर जोर दिया जा रहा है। मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े पहाड़गंज में टीमों के काफी समझाने के बावजूद ग्रामीण टीका लगवाने को राजी नहीं हैं। इससे टीकाकरण अभियान के 11वें दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर सीएचसी क्षेत्र के छह गांव में 31 मई से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इन गांवों में पहाड़गंज भी शामिल था। विभाग द्वारा टीकाकरण करने वाली टीम को पहाड़गंज गांव में 977 लोगों के टीके लगाने का लक्ष्य दिया था। टीम 31 मई से रोजाना गांव में जा रही है और पूरे दिन एएनएम सेंटर पर मौजूद रहती है। आशा और आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर लोगों को एएनएम सेंटर पर आकर टीका लगवाने की अभी भी कर रही हैं, लेकिन अभी तक गांव एक भी व्यक्ति टीकाकरण करवाने एएनएम सेंटर में नहीं पहुंचा।भ्रांतियों के चलते ग्रामीण टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। खास बात यह है कि सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही हैं।
नायब तहसीलदार भी गांव पहुंचकर टीकाकरण कराने की कर चुके अपील
नायब तहसीलदार एपी राय को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को टीकाकरण की जानकारी देते हुए इससे कोई नुकसान न होने का हवाला दिया और टीकाकरण कराने की अपील की। बताते हैं कि ग्रामीणों ने उनके समक्ष तो टीकाकरण करवाने की हामी भर ली, मगर उसके बाद भी अभी तक एक भी ग्रामीण ने टीकाकरण नहीं करवाया।
विज्ञापन
घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए कर चुके हैं प्रेरित
कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर गांव में घर-घर जाकर लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील कर चुकी हूं। निगरानी समिति की बैठक के बाद समिति सदस्यों ने भी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने को कहा, मगर टीकाकरण के बारे में फैली अफवाहों के चलते कोई भी टीका लगवाने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल प्रयास जारी है। - किशवरी बेगम, ग्राम प्रधान, पहाडग़ंज
स्वास्थ्य विभाग की टीम 31 मई से रोजाना पहाडग़ंज जा रही है और पूरे दिन एएनएम सेंटर पर मौजूद रहकर लोगों के टीकाकरण करने के लिए मुस्तैद भी रहती है। सेंटर पर किसी भी व्यक्ति के न पहुंचता देख आंगनबाड़ी और आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों से टीकाकरण कराने की अपील कर रही है। ग्रामीण हामी तो भर देते हैं, मगर उसके बाद टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। टीम लगातार प्रयासरत है। - डॉ. ठाकुरदास, सीएचसी अधीक्षक बीसलपुर
मैंने स्वयं गांव पहाडग़ंज जाकर ग्रामीणों को टीकाकरण के संबंध में उड़ रही अफवाहों का खंडन करते हुए टीकाकरण कराने को प्रेरित किया। अभी तो फिलहाल किसी भी ग्रामीण ने टीकाकरण नहीं करवाया है, मगर ग्रामीणों ने बहुत जल्द टीकाकरण कराने का आश्वासन दिया है। - एपी राय, नायब तहसीलदार बीसलपुर
मुझे ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। यदि टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं तो शुक्रवार को गांव में एक स्पेशल टीम भेजकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी