{"_id":"5eb444448ebc3e904359ea3e","slug":"corona-pilibhit-news-bly4050416133","type":"story","status":"publish","title_hn":"145 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
145 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग को 145 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। ये सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। इसमें संक्रमित बताए गए युवक के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल शामिल थे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
स्वास्थ्य विभाग को बुधवार रात 145 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गईं। सीएमओ ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव हैं। इन सैंपलों में युवक का इलाज करने वाले निजी अस्पताल के स्टाफ के 29 सैंपल, युवक के परिजनों के 11 के अलावा वहां तैनात पुलिस और होमगार्ड के 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने फिलहाल राहत की सांस ली है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने स्टेडियम रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल के पांच लोगों के सैंपल भी जांच को भेजे हैं।