{"_id":"5ed7ef058ebc3e9ac806f933","slug":"corona-negative-report-pilibhit-news-bly4080196121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और कोरोना संक्रमितों ने जीती जंग, एक्टिव केस रह गए चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और कोरोना संक्रमितों ने जीती जंग, एक्टिव केस रह गए चार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से पीलीभीत के पांच ओर बरेली का एक और मरीज ठीक हो गया। कोविड अस्पताल से सभी छह मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब कोविड अस्पताल में पीलीभीत के केवल चार मरीज ही रह गए हैं। पीलीभीत के यही अब एक्टिव केस बचे हैं।
सोमवार को कोविड अस्पताल से तीन मरीज डिस्चार्ज हुए थे। उसके बाद मंगलवार को रात आई जांच रिपोर्ट में पीलीभीत के पांच और मरीज निगेटवि पाए गए। बरेली के एक युवक की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार को इन सभी छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज करने के बाद मरीजों को एंबुलेंस से घर भेजा गया। डॉक्टरों ने उन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने की चेतावनी दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त मरीजों ने डॉक्टरों और स्टाफ का फूल देकर उनका अभिवादन किया। इलाज के प्रति अपना आभार जताया।
तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर पहुंचा हरीश
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी 27 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र बालकराम 15 मई को दिल्ली से आया था। उसी दिन सैंपलिंग करने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। 19 मई को जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक के दो सैंपल लगातार पॉजिटिव आए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उस पर विशेष नजर रखना शुरु कर दिया। दो दिन पूर्व में हुए तीसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार को उसे कोविड अस्तपाल से घर भेज दिया गया। उसे सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी के बाद सात दिन के लिए किया क्वारंटीन
शहर के मोहल्ला भूरे खां निवासी 42 वर्षीय अख्तर अली 17 मई को मुंबई से चले थे। किसी तरह वह 19 मई को शहर में पहुंचे थे। ड्रमंड कॉलेज में उनका सैंपल करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। 22 मई को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उनके परिवार के आठ लोगों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया था। परिवार के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। इधर मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में अख्तर अली की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्हें भी सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
11 दिन इलाज के बाद अखलाक ने जीती जंग
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 50 वर्षीय अखलाक अहमद 19 मई को हरियाणा से वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया था। 22 मई को जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। 11 दिनों तक बेहतर इलाज मिलने पर वह कोरोना से जंग जीत गया। बुधवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
गुजरात से न्यूरिया आए फारुख ने कोरोना को हराया
न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद फारूख 21 मई को गुजरात के जामनगर से वापस आया था। उसी दिन सैंपल करने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। 26 मई रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आने पर बुधवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोविड अस्पताल में चला 14 दिन तक इलाज
अमरिया क्षेत्र के गांव डांग निवासी मोहम्मद अख्तर अपने भाई के साथ 14 मई मुंबई से अपने भाई के साथ लौटा था। 15 मई को सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। 19 मई को आई रिपोर्ट में एक पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक को कोविड में भर्ती करने के साथ ही उसके भाई और परिवार वालों की भी सैंपलिंग कराकर उन्हें क्वारंटीन किया था। 27 मई को दोबारा से आई जांच रिपोर्ट में दूसरे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई तो उसे भी कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में मोहम्मद अख्तर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बरेली के डकपुरा गांव निवासी इस्लाम नवी को भी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
मंगलवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पांच लोग पीलीभीत के और एक बरेली का मरीज निगेटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या चार रह गई है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ