{"_id":"5ed532258ebc3e909214a000","slug":"corona-negative-report-pilibhit-news-bly4077777124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित हेयर ड्रेसर की रिपोर्ट भी निगेटिव, घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित हेयर ड्रेसर की रिपोर्ट भी निगेटिव, घर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 33 कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर का एक और कोरोना संक्रमित युवक ठीक हो गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल से घर भेज दिया गया। हालांकि उसकी मां अभी भी कोरोना पॉजिटिव है।
शहर के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी 24 वर्षीय इंतजार अहमद 19 मई को महाराष्ट्र से वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल करने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया था। 22 मई को आई जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसके साथ ही उसके परिवार के दस लोगों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसके बाद उसकी 65 वर्षीय मां में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मां को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया। परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। वहां उसे अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। घर पहुंचने के बाद युवक के परिवार में खुशी का माहौल है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि एक और मरीज के ठीक होने के बाद जनपद मेें अब कोरोना एक्टिव केस 11 रह गए हैं।