फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

शहर के युवक की ब्लड जांच में नहीं निकला कोरोना वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। शहर निवासी संदिग्ध कोरोना वायरस से संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। यानी युवक के शरीर में कोरोना वायरस नहीं है। रिपोर्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवक कुछ दिन पूर्व थाईलैंड से लौटा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को युवक की स्क्रीनिंग की थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल स्थित आईसोलेशन वार्ड ले जाया गया। वहां जांच में युवक को खांसी-जुकाम के साथ कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को संदिग्ध की श्रेणी में रखते हुए उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा था। रविवार को कोरोना संदिग्ध युवक की जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को प्राप्त हो गई। सीएमओ कार्यालय की एपिडैमियोलॉजिस्ट डॉ. महविश सिद्दीकी ने बताया कि लखनऊ से जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले माह भी एक कोरोना संदिग्ध मरीज महिला का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उस महिला की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई थी।
विज्ञापन

विदेश से लौटे एक और युवक को निगरानी में लिया
कोरोना वायरस को लेकर बेहद सख्ती बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक एक कोरोना संदिग्ध समेत तीन की निगरानी जा रही है। रविवार को विदेश से लौटे एक और युवक को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया। युवक की निगरानी कम से कम 28 दिन तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। अब तक विदेश से लौटे 40 लोगों की निगरानी की जा रही थी। इसमें शामिल एक महिला विदेश से लौटने के बाद सीधे शहर में न आकर गैर जनपद चली गई थी। वह महिला शनिवार को जब शहर में लौटी तो स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उसकी स्क्रीनिंग की और उसकी निगरानी शुरू कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विदेश से आए दो लोगों की निगरानी अभी भी जारी है। रविवार को विदेश से लौटे मरौरी ब्लाक निवासी एक युवक को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लिया है। युवक समेत तीन लोगों की निगरानी 28 दिन तक की जाएगी।
विदेश से लौटे लोगों तक पहुंचने में छूट रहे पसीने
जनपद में विदेशों से अब तक पांच से अधिक लोग आ चुके हैं। हालांकि शासन की ओर से इनमें से किसी की भी सूची प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग स्वयं ही विदेश से लौटे लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है। बीते कुछ दिन पूर्व शहर निवासी एक युवक रियाद से वापस लौटा है। जैसे तैसे स्वास्थ्य विभाग ने उसे ट्रेस तो कर लिया। युवक से बात भी हुई, मगर युवक ने खुद को स्वस्थ बताते हुए मिलने से इनकार कर दिया। अभी यह मामला पेंडिंग है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आए अन्य लोगों की खोजबीन में जुटा हुआ है।
संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जो निगेेटिव बताई गई है। ट्रेस किए गए लोगों की निगरानी की जा रही है। सबसे अपील है कि वे बताई गई सावधानियों को अमल में लाएं। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

आर्यसमाज के प्रधान ने कहा - हवन करने से निष्प्रभावी हो जाएगा कोरोना वायरस
बीसलपुर। आर्यसमाज के प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार ने कहा कि घर में हवन करने से कोरोना वायरस निष्प्रभावी हो जाएगा। डॉ. सत्येंद्र कुमार ने रविवार को आर्य समाज भवन में हुई गोष्ठी में कहा कि सभी लोग अपने घरों पर गायघृत और औषधि युक्त सामग्री से रोजाना हवन करें। इस तरह से हवन करने से कोराना वायरस निष्प्रभावी हो जाएगा। कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हवन नियमित रूप से करें। हवन भारत की पुरानी परंपरा है। भगवान राम और श्रीकृष्ण रोजाना हवन करते थे। भूपराम वेदार्थी, बाबूराम मौर्य, मोहन स्वरूप गंगवार, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, उग्रसेन, डॉ. राजेश शर्मा, राकेश, विजय, हरस्वरूप, लाल बहादुर, जगदीश प्रसाद ने विचार रखे। इससे पहले हवन किया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed