{"_id":"5835d1e54f1c1bcb4913bec9","slug":"contract-cleaning-personnel-recruiting-process-begin-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":" संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड बैठक में संविदा सफाई कर्मियों की जल्द भर्ती कराने व 13वें वित्त आयोग से स्वीकृत विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई। इसके अलावा निष्प्रोज्य उपकरणों की नीलामी समेत विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पालिका सभागार में बुधवार को चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्य इकबाल हजरत समेत अन्य सदस्यों ने शहर में अलाव के लिए लकड़ी क्रय कराने की मांग की। कंचन सक्सेना ने जर्जर पाइप लाइन को बदलवाने की मांग की। सदस्यों ने वाटर वर्कर्स कंपाउंड में पड़े निष्प्रयोज्य उपकरणों की नीलामी करने व खुले आसमान के नीचे खड़े चालू उपकरणों के लिए शेड की व्यवस्था कराने की मांग की। सदस्य अनूप कुमार समेत अन्य सदस्यों ने नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मियों की रुकी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा 13वें वित्त आयोग से स्वीकृत विकास कार्यों को चुनाव आचार संहिता से पूर्व टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ताकि शहर में रुके विकास कार्य पूरे हो सके। चेयरमैन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई नायक प्रेमप्रकाश के स्थान पर नदीम व नदीम के स्थान पर प्रेमप्रकाश को तैनात करने के निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर व पुलिस लाइन में बनाई जा रही सड़क का कार्य अधूरा छोड़ देने पर दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अलाव के लिए लकड़ी क्रय करने, निष्प्रयोज्य सामग्री की लिस्ट बनाकर नीलाम कराने समेत कुछ अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, जेई दिनेश राजपूत, कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, जेई सोमेश कुमार, सदस्य देवी सिंह, पुष्पा उपाध्याय, कुश कुमार, महेंद्र पाल, गोकुल प्रसाद मौर्य, मंजू जायसवाल, सुभाष सोनकर, मनोज कुमार मौजूद रहे।