फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

कंटेन्मेंट जोन में फंसे रसूखदार, प्रशासन पर बना रहे बैरिकेडिंग हटाने का दबाव

Sun, 26 Jul 2020 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांधी स्टेडियम रोड पर बनाए गए कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकने पर पहले ही सवाल उठ चुके थे। अब इसमें फंसे कुछ रसूखदारों ने खुद की सुविधा के लिए प्रशासन पर इस इलाके में ढील देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार करते हुए रसूखदारों की ओर से बैरिकेडिंग हटवाने को जुगत भिड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों गांधी स्टेडियम रोड पर तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद यहां का 500 मीटर का इलाका कंटन्मेंट जोन घोषित करके बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके बाद भी कंटेन्मेंट जोन में कुछ रसूखदारों के निजी दफ्तर और दुकानें खुलती रहीं। आम लोगों की आवाजाही भी नहीं रोकी जा सकी। मगर, कंटेन्मेंट जोन के भीतर फंसे निजी दफ्तरों और अन्य प्रतिष्ठानों को खुलवाने के लिए रसूखदार सक्रिय हो गए। इन लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए कोरोना संक्रमण जैसी भयंकर महामारी के खतरे को हलके में लेकर कंटेन्मेंट जोन में ढील दिलाने के रास्ते तलाशने शुरू कर दिए। आम और खास लोगों की लगातार होने वाली आवाजाही से बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को अनदेखा किया जा रहा है। इस पर सख्ती कराने के बजाय यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह से बैरिकेडिंग हट जाए और वह आसानी से भीड़ में से होते हुए अपने दफ्तर तक पहुंचने लगे। इसके लिए कभी पुलिस तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिक्कत गिनाकर अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो अभी तक कंटेन्मेंट जोन बनने पर ढील देख प्रशासन की खिंचाई करने से पीछे नहीं हटते थे। अब जब खुद ही उनके प्रतिष्ठान कंटेन्मेंट की जद में आ गए तो उन्हें दिक्कत महसूस होने लगी है। वहीं आसपास के लोगों को इस तरह चल रही आवाजाही से कंटेन्मेंट जोन में संक्रमण का खतरा सता रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंटेन्मेंट जोन में किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। नियमों का पालन कराने के लिए निगरानी कराई जा रही है। उल्लंघन मिलने वालों पर वह सख्त कार्रवाई कराएंगे।फिर चाहे वह रसूखदार ही क्यों न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed