फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

चक्की गौंटिया के साथ कंटेन्मेंट जोन की संख्या हुई 32

Sun, 07 Jun 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। बरखेड़ा के जिरौनिया गांव के मझरा चक्की गौंटिया में दिल्ली से परिवार के साथ लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मझरे को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया गया और कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। इस तरह जिले में अब 32 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं। संक्रमित के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले अन्य कुल 11 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

चक्की गौंटिया निवासी 35 वर्षीय युवक पत्नी और चार बच्चों के साथ दो जून को दिल्ली से आया था। तीन जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दंपती के साथ दो बच्चों का सैंपल करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया था। शुक्रवार को आई जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मगर, उसकी पत्नी और दो बच्चों की रिपेार्ट निगेटिव आई। पॉजिटिव आने के बाद रात में ही संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराया। उसके बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया। अब दोबारा उसकी पत्नी, चार बेटों के साथ ही संक्रमित के दो भाई समेत 11 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मझरे को कंटेन्मेंट जोन बनाया है। जनपद में अब 32 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं। मझरे में बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के 11 लोगों का सैंपल करने के बाद गांव को सील कर कंटेन्मेंट जोन कर दिया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed