{"_id":"5f1c783f8ebc3e63d415a41d","slug":"containment-area-pilibhit-news-bly414028793","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्तहिक लॉकडाउन को सफल बना रहे शहर के कंटेन्मेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्तहिक लॉकडाउन को सफल बना रहे शहर के कंटेन्मेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनपद में शनिवार और रविवार लगने वाले लॉकडाउन को सफल बनाने के पीछे पुलिस-प्रशासन तो है ही, मगर शहर में बने कंटेन्मेंट जोन भी इसमें मददगार साबित हो रहे हैं। लगातार कोरोना संक्रमित निकलने से शहर के 40 प्रतिशत इलाके पूरी तरह से सील है। एडीजी के औचक निरीक्षण के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसलिए सप्ताह के दो दिन के लॉकडाउन में सड़कों पर बहुत कम भीड़ नजर आती है। हालांकि शहर के गली मोहल्लों में लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो पा रहा है।
शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते शहर के कोतवाली रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, बरेली गेट, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद, लाल रोड, छिपियान मस्जिद चावला चौराहा, गैस चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा, छतरी चौराहा की दुकानें बंद रहीं। इससे सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखे। इधर सड़कों पर सन्नाटे के पीछे अहम वजह यह है कि विभिन्न मोहल्लों में मिले कोरोना संक्रमितों के कारण 40 प्रतिशत इलाके कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिए गए हैं। मोहल्ला वशीर खां, चूड़ी वाली गली, गांधी स्टेडियम रोड, राजाबाग कॉलोनी के पास, मोहल्ला खकरा, आसफजान, मोहम्मद वासिल, थान सिंह, तुलाराम, नई बस्ती, सुनगढ़ी के अलावा कई इलाकों में बैरिकेडिंग करके उन्हें कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेन्मेंट जोन होने से इन इलाकों के अधिकांश लोग अपने घरों में कैद हैं। इधर पिछले सप्ताह के लॉकडाउन में बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया था। इसमें कंटेन्मेंट जोन इलाके में पुलिस मौजूद न मिलने और अन्य चौराहों पर फोर्स न मिलने से उन्होंने पुलिस अफसरों को फटकार भी लगाई थी। इसलिए इस बार लॉकडाउन में शहर के चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दी। इधर, सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों का पुलिस ने चालान भी किया। हालांकि यह अलग बात है कि शहर के गली मोहल्ले में दुकानें खुली रहीं। तमाम लोग भी घरों के बाहर बिना मास्क के ही दिखाई दिए।
लोगों ने खुद ही गली बंद की
शहर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद मोहल्ला कुवंरगढ़ के समीप धीरेंद्र सहाय बागिया वाली गली को मोहल्ले के अनूप अग्रवाल ने लोगों की सर्वसहमति से बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरिकेडिंग कराकर सील कर दिया।