फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Consumers protested against power cuts in Bilsanda and Kareli

Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं ने बिलसंडा और करेली में किया प्रदर्शन

Sun, 14 Jul 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Consumers protested against power cuts in Bilsanda and Kareli
बिलसंडा नगर के बिजली घर पर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
बिलसंडा। बिजली कटौती से त्रस्त लोगों ने बिजली उपकेंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और परिसर में दरी बिछाकर अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


नगर व क्षेत्र में मंगलवार की रात से बीसलपुर उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रयासों के बाद शनिवार की दोपहर बिजली मिल सकी। जिसके बाद लोकल फाल्ट होने से उपभोक्ता परेशान रहे। फिर रोस्टिंग की परेशानी बनी रही। कुछ समय तक लाइट चलने के बाद 33 केवीए लाइन पर चीनी मिल बीसलपुर के समीप तार टूटने से शनिवार की रात उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के साथ नगर के कई लोग पैदल विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटे के बाद जेई हरिशंकर उपकेंद्र पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने समस्याओं संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। उधर, करेली में भी ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में करेली उपकेंद्र पर पहुंचकर विरोध जताया। इस मौके पर आशीष सक्सेना, श्याम मिश्रा, प्रतीक, रामकिशोर, रिजवान, सलीम, बाबूराम, सत्यपाल, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed