{"_id":"68b0a78ec7002bfba300ebea","slug":"consumers-are-spending-the-night-in-darkness-power-supply-has-not-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142789-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंधेरे में रात गुजार रहे उपभोक्ता, नहीं शुरू हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंधेरे में रात गुजार रहे उपभोक्ता, नहीं शुरू हुई बिजली आपूर्ति
Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से गांव महुआ गुंदे में ठप हुई बिजली आपूर्ति तीसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सकी है। उपभोक्ता अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं। बिजली कर्मचारी तीसरे दिन भी गांव की एलटी लाइन को बदलने में जुटे रहे।
गांव में विगत मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से गांव के अधिकांश उपभोक्ताओं के घर करंट उतर आया था। करंट से महिला सहित दो लोग झुलस गए थे। साथ ही पूरे गांव की एलटी लाइन खराब हो गई। साथ ही ट्रांसफार्मर भी फुंक गया था। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं में अव्यवस्था को लेकर रोष है। इस बीच बिजली कर्मचारी एलटी लाइन को बदलने में जुटे रहे। उप खंड अधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि शाम तक बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया जाएगा।
-- -- --