फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of stairs started at Brahmachari Ghat

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट पर शुरू हुआ सीढ़ियों का निर्माण

Fri, 17 May 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of stairs started at Brahmachari Ghat
ब्रहमचारी घाट पर चल रहे कार्य को देखती पालिका अध्यक्ष । स्रोत - स्वयं
पीलीभीत। पर्यटन विभाग की ओर से पौराणिक आस्था के केंद्र ब्रह्मचारी घाट पर सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। यहां पर पहले चरण में सीढि़यों का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष ने मौके पर जाकर कार्यों को देखा। सभी काम तेजी के साथ पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

बृह्मचारी घाट पर दो माह पूर्व 14 मार्च को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुरोहितों ने भूमि पूजन और शिलान्यास पट का पूजन किया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते काम सुस्त हो गया। अब यहां पर फिर काम शुरू करा दिया गया है। मौजूदा समय में सीढि़यों के निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में पार्क, आरती स्थल निर्माण का कार्य किया जाएगा। शौचालय व वॉशरूम तो आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा पर भव्य द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा वंदन योजना के तहत गौरीशंकर मंदिर मार्ग का निर्माण, बेंच, लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने मौके पर जाकर चल रहे कार्यों को देखा। उन्होंने ठेेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया सुंदरीकरण के लिए वह मुख्यमंत्री से मिलीं थीं और प्रस्ताव दिया था। वंदन योजना के तहत गौरीशंकर मंदिर के अलावा वाल्मीकि मंदिर के पास सुंदरीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed