फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction agencies have been given 15 days' time; in case of an accident, action will be taken against the concerned officer.

Pilibhit News: निर्माण एजेंसियों को 15 दिन की मोहलत, दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction agencies have been given 15 days' time; in case of an accident, action will be taken against the concerned officer.
पीलीभीत। बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले के संभावित दुर्घटना स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से सुधारात्मक कार्य कराने के लिए डीएम ने निर्माण एजेंसियों को 15 दिन की मोहलत दी है। डीएम ने पत्र भेजकर निर्माण एजेंसियों में लोनिवि, और एनएचएआई से यह कहा है कि इस बीच संभावित क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना हुई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एनएचएआई बरेली के परियोजना अधिकारी, मार्थ बरेली के परियोजना अधिकारी, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड पीलीभीत के अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली के अधिशासी अभियंता को चिट्ठी भेजी है। इसके साथ जिलेभर के संभावित 55 प्वाइंटों पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों के सुझाव के साथ पूरी डिटेल भी भेजी है।
विज्ञापन

डीएम ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को पत्र के जरिये बताया है कि 20 मई को मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की और समस्त स्टेक होल्डर विभागों को प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया। यह भी निर्देश दिए कि मार्गों की खराबी के कारण हो रही दुर्घटनाओं के प्रति संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी व अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। वहीं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की 28 अप्रैल को हुई बैठक में जनपद में ब्लैक स्पाॅट्स एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के मार्गों पर अपेक्षित सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यातायात ने जनपद में मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर 44 ऐसे स्थान चिह्नित कर उन पर होने वाली कार्रवाई के विवरण सहित आख्या प्रस्तुत की। डीएम ने निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया है कि सूची में दिए स्थानों पर सुधारात्मक कार्यवाही पत्र जारी होने के 15 दिन में पूर्ण कराकर कार्यवाही की फोटोयुक्त अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें, ताकि जनपद में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। निर्देशों पर किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के कारण यदि किसी मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना हुई है तो शासन को संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल आख्या भेज कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed