फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Constitution of the District Executive of the Swadeshi Jagran Manch

स्वदेशी जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी का गठन

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Constitution of the District Executive of the Swadeshi Jagran Manch
स्वदेशी जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी का गठन
 जिले में स्वदेशी आंदोलन शुरू करने को जिला स्वदेशी जागरण मंच का गठन किया गया। गठन के दौरान हुई बैठक में चीन सहित सभी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। नकटदाना चौराहा के निकट स्थित विनोबा सेवा आश्रम पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, डॉ. राजीव कुमार, अमितेश अमित ने विनोबा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ. राजीव ने कहा पिछले 25 वर्षों से भूमंडलीकरण के नाम पर चल रही जनविरोधी नीतियों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था संकट में फंसती जा रही है। बड़ी वस्तुओं से लेकर दैनिक उपयोग की चीज के साथ हमारी खेती तक पर विदेशी कंपनियां का प्रभुत्व होता जा रहा है। विदेशों से व्यापारिक संबंधों के कारण हमारे बाजार पर कब्जा बढ़ रहा है। रमेश भैइया ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर देना होगा। इसके लिए जिले में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इस आंदोलन की गतिविधियों के संचालन के लिए जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें लक्ष्मीकांत शर्मा व सुखवीर सिंह भदौरिया को संरक्षक, साकेत सक्सेना को जिला संयोजक, राजेश अग्रवाल को नगर संयोजक मनोनीत किया। गोष्ठी में विमला बहन, आश्रम के परियोजना निदेशक मोहित कुमार, नरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप अंकुर, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, रमाकांत शर्मा, कलीम अतहर खान, डॉ. डीके गंगवार, आरसी ठाकुर, राजलक्ष्मी बिष्ट, निशी सिंह, रंजना श्रीवास्तव, अशोक चैरसिया, रामजीनाथ सक्सेना, अरविंद सिंह, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रणव शास्त्री ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed