फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   constable and home guard were beaten up by people in Pilibhit

Pilibhit: दरवाजे के सामने से कूड़ा उठवाने के लिए पुलिस को बुलाया, फिर सिपाही और होमगार्ड को पीटा

Thu, 15 May 2025 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 02:18 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में पुलिस से मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद दरवाजे के सामने पड़े कूड़े को उठवाने के लिए अड़ गया। उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर सिपाही और होमगार्ड से मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
constable and home guard were beaten up by people in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी में कूड़ा उठान के विवाद में कुछ लोगों ने डायल 112 के सिपाही और होमगार्ड से अभद्रता और पिटाई कर दी। विवाद की शिकायत पर सिपाही और होमगार्ड वहां पहुंचे थे। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी अरविंद कुमार ने बुधवार रात डायल 112 पर फोन कर कहा कि उनके दरवाजे पर कई दिन से कूड़ा पड़ा है।  उसे तत्काल उठवाया जाए। सूचना मिलते ही 112 गाड़ी पर तैनात सिपाही विनय कुमार, होमगार्ड मदनलाल के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही ने अरविंद कुमार से बात की और अगले दिन कूड़ा उठवाने का आश्वासन दिया। अरविंद बोला कि कूड़ा उन्हें अभी उठवाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पुजारी के खिलाफ FIR, पीड़िता बोली- बंधक बनाकर कई बार किया यौन शोषण
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ा 
सिपाही ने अरविंद को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच अरविंद का भाई सुमित कुमार और उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। आरोप है कि उन लोगों ने सिपाही विनय कुमार से गाली-गलौज और मारपीट कर दी। सिपाही ने फोन कर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस को देख दो लोग भाग गए। सुमित मिल गया। पुलिस सुमित को कोतवाली ले आई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते दिखा

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि सिपाही विनय कुमार की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला हबीबुल्ला खान जनूबी निवासी अरविंद कुमार, उसके भाई सुमित कुमार और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed