फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Conspiracy hatched regarding land compensation and loans; case registered.

Pilibhit News: जमीन के मुआवजे और ऋण के लिए रची साजिश, केस दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy hatched regarding land compensation and loans; case registered.
अदालत के आदेश पर अधिकारी समेत कइयों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बीसलपुर। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में तीन अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।

नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी लक्ष्मी देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया कि उसकी कुछ जमीन गांव शाहबाजपुर में है। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी मुकेश और प्रतिभा देवी ने फर्जी वसीयत दिखाकर उस जमीन को राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज कर लिया था। बाद में उन्होंने मुकदमा कर उन लोगों का नाम राजस्व अभिलेखों से हटवा दिया था। इसी दौरान उस जमीन को राष्ट्रीय राजमार्ग वालों ने अधिग्रहित कर लिया।
मुकेश और प्रतिभा ने साजिश रचकर राष्ट्रीय राजमार्ग वालों से मिली भगत कर उस जमीन का मुआवजा अनधिकृत रूप से ले लिया। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने उस जमीन पर अवैध रूप से मनोज आदि के नाम ऋण निकाल दिया। पुलिस ने जब इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तभी न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक, बरेली के भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा बीसलपुर के शाखा प्रबंधक, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी मनोज कुमार और प्रतिभा देवी को आरोपी बनाया है। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed