फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Conservator inspection

वनसंरक्षक ने किया टाइगर रिजर्व कार्यालय का निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Conservator inspection
बरेली वृत्त के वनसंरक्षक वीके चोपड़ा ने टाइगर रिजर्व कार्यालय का वार्षिक
विज्ञापन
निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव को ठीक रखने के निर्देश के साथ ही उन्होंने टाइगर रिजर्व बनने के बाद कार्य प्रणाली में हुए बदलाव की भी जानकारी दी। निरीक्षण के बाद वह चूका स्पॉट पहुंचे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वनसंरक्षक सुबह 11 बजे वनकटी रोड स्थित टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इस दौरान उन्होंने एक साल विभाग की ओर से काटे गए केस, कार्रवाई और राजस्व वसूली आदि के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को बताया कि टाइगर रिजर्व बनने से कार्य प्रणाली में भी बदलाव आया है। अब पौधरोपण, जुर्माना, नीलामी आदि से राजस्व वसूली नहीं होगी। अब सबसे ज्यादा जोर वन्यजीवों के संरक्षण पर रहेगा। निरीक्षण के बाद वह चूका स्पॉट पहुंचे और देर रात तक वहां रुके। निरीक्षण के दौरान डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed